Monday, July 26, 2010

नये सपने, नया आकाश

नये सपने, नया आकाश
नई उमंगें, नया उल्लास .
नये रंग, नई जंग
नई ज़िन्दगी, नये ढंग.
नई धरती, नया आसमाँ
नई इबारत, नई दास्ताँ.
नई सुबह, नई धूप
नई रंगत, नये रूप.
नई चाह, नई बुनावट
नया हौसला, नई आहट.
नया साल, नये पंख
नये सपने, नया आकाश......


No comments:

मैं

जिस्म के अन्दर पनपते सपनों के आगे और  जिस्म के बाहर सपनों के पीछे दौड़ते-भागते सांसें कभी...